इस गाँव में पैदा होती है सिर्फ लडकियाँ, लड़का पैदा होने पर इनाम की घोषणा

अक्सर आपने देखा होगा कि किसी दंपत्ति के कई बार एक ही संतान जैसे या तो लड़का या लड़की जी होती हैं जो उनके जीन और शारीरक विशेषताओं पर निर्भर करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी देखा हैं कि किसी पूरे गाँव में ही केवल लडकियाँ या लड़के पैदा होते हैं। दरअसल ऐसा हो रहा हैं पोलैंड और चेक रिपब्लिक की सीमा पर बसे इस अनोखे गाँव में, जहां केवल लडकियाँ ही पैदा होती हैं। इसी के चलते यहाँ लड़का पैदा होने पर इनाम की घोषणा भी की गई हैं।

इस गांव का नाम है मिजेस्के ओद्रजेनस्की। यहां आखिरी बार साल 2010 में एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन उसके बाद लड़का और उसके परिवार वाले गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए। यहां की आबादी फिलहाल 300 के करीब है, जिसमें लड़कियों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है और लड़के न के बराबर है।

इस गांव में फिलहाल जो सबसे छोटा लड़का है, वह 12 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां लड़कियां तो अक्सर पैदा होती रहती हैं, लेकिन लड़कों का जन्म काफी दुर्लभ है। यही वजह है कि यहां के मेयर रेजमंड फ्रिशको ने ये एलान किया है कि जिसके घर बेटा पैदा होगा, उसे इनाम दिया जाएगा।

गांव वालों के मुताबिक, वो इसकी वजह नहीं जानते कि आखिर क्यों यहां सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। हालांकि पोलैंड की राजधानी वारसॉ के एक विश्वविद्यालय ने इस रहस्य को जानने के लिए रिसर्च शुरू कर दिया है।

वारसॉ की मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रफाल प्लोस्की का कहना है कि गांव में लड़के पैदा नहीं हो रहे, यह अनोखी घटना तो है ही, साथ ही काफी चिंता की भी बात है। उनका कहना है कि इस रहस्य को सुलझाना आसान नहीं है। इसके लिए गांव के सभी पुराने रिकॉर्ड देखने पड़ेंगे। इसके अलावा लड़कियों के मां-बाप के बीच कोई पिछला संबंध है या नहीं, यानी वो कहीं दूर के रिश्तेदार तो नहीं हैं, यह भी जानने की जरूरत होगी।