नई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में रील्स लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता है। कोई खाली समय में वायरल वीडियो देखना पसंद करता है तो कोई अपने मजेदार या यादगार पल रील के रूप में साझा करता है। कई बार ऐसे ही साधारण से वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों भी मां और बेटे की एक प्यारी रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या है खास?वायरल हो रहे वीडियो में एक मां अपने बेटे के साथ कार के अंदर बैठी नजर आती हैं। दोनों बेहद सहज अंदाज में कैमरे के सामने दिखाई देते हैं। तभी मां मशहूर रैपर बादशाह के लोकप्रिय गाने 'पागल' पर रील बनाना शुरू करती हैं।
गाने की शुरुआत तेरी मम्मी की जय लाइन से होती है। जैसे ही यह लाइन बजती है, मां मुस्कुराते हुए अपनी ओर इशारा करती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ मजेदार एक्सप्रेशन देती हैं। इसके बाद गाने की अगली लाइनों के अनुसार भी वह शानदार अंदाज में रिएक्ट करती रहती हैं, जबकि बगल में बैठा बेटा केवल मुस्कुराकर उनकी हरकतों का आनंद लेता नजर आता है। मां-बेटे की यह स्वाभाविक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है और यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में बरसाया प्यारइस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर rawadmin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस रील को करीब 3.37 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके थे, जबकि इसे 6.9 मिलियन (करीब 69 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो पर लगातार नए-नए कमेंट्स भी आ रहे हैं।
रील देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, आंटी बहुत कूल हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, यह गाना मां और बेटे दोनों पर बिल्कुल फिट बैठता है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, आंटी अपने प्रोडक्ट यानी बेटे से बहुत खुश हैं। वहीं किसी ने वाह आंटी! लिखा, तो एक अन्य यूजर ने मम्मी की जय लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मां और बेटे की यह हल्की-फुल्की और दिल छू लेने वाली रील सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। यही कारण है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।