सोने से भी आंकी जाती है अर्थव्यवस्था, जानें किस देश के पास कितना गोल्ड रिज़र्व में

आजकल देखा जा रहा हैं कि सोने के भाव काफी ऊपर-नीचे हो रहे हैं जो कि अंतराष्ट्रीय मांग पर निर्भर करते हैं। क्या आप जानते हैं कि जिस देश के रिजर्व बैंक या फिर सेंट्रल बैंकों के पास जितना ज्यादा सोना होता है, उस देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही ज्यादा मजबूत मानी जाती है। भारत सोने का सबसे बड़ा आयात करने वाला देश हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे देश के पास सबसे ज्यादा सोना रिज़र्व में हैं और भारत कौनसे स्थान पर हैं।

- इसमें अमेरिका पहले स्थान पर है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश अमेरिका है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है।

- जर्मनी दूसरे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जर्मनी के आधिकारिक गोल्ड होल्डिंग 3,367 टन है। बात दें कि, यूरोपीय देशों में जर्मनी के पास सबसे ज्यादा सोना है।

- इटली का विश्व में तीसरा स्थान है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। बता दें कि, इटली के पास विश्व का 64 फीसदी सोना मौजूद है। इटली यूरोपीय देशों में जर्मनी के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसके पास इतना सोना मौजूद है।

- फ्रांस का विश्व में चौथा स्थान है। यह यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश है, इसके पास विश्व का 60 फीसदी सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जर्मनी के पास 2,436 टन सोना मौजूद है।

- क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस पांचवें स्थान पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो रूस के पास 2228.2 टन सोना है।

- भारत का पड़ोसी देश चीन छठे स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, चीन के पास 2141 टन सोना मौजूद है।

- 7वें नंबर पर वादियों का देश स्विट्जरलैंड आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना मौजूद है।

- दुनिया का सबसे छोटा देश जापान आठवें नंबर पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मानें तो जापान की ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 765 टन है। आपको जानकर हैरानी होगी जापान के पास 1950 में सिर्फ 6 टन सोना था।

- नीदरलैंड 9वें स्थान पर आता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, नीदरलैंड के पास 612 टन सोना है।

- भारत 10वें स्थान पर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत के पास ऑफिशियल गोल्ड होल्डिंग 557.7 टन है। लेकिन भारत मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत के नागरिकों और मंदिरों में इससे ज्यादा गोल्ड मौजूद है। भारत विश्व में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।