संदेश देने के लिए खुले आसमान के नीचे सोए 60 हजार से ज्यादा लोग

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार लोग कोई सन्देश पहुंचाने के लिए कुछ अनोखा और अनूठा तरीका अपनाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला फिलीपींस के मनीला में जहां छात्रों ने अभियान छेड़ा हैं जिसके तहत लोग बेघरों के लिए खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं। इसे बिग स्लीप आउट इवेंट नाम दिया गया हैं। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर कड़ाके की सर्दी में 900 लोग पहुंचे।

इस इवेंट में दुनिया के 50 शहर शामिल हुए, 350 करोड़ का फंड जमा होने का अनुमानलंदन में भारी बारिश और 10 डिग्री पारे के बावजूद नहीं हटे। लोग न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर, लंदन का ट्राफलगर स्क्वायर या एडिनबर्ग का प्रिंस स्ट्रीट गार्डन, इन सभी जगहों पर शनिवार रात एक सा नजारा था। सैकड़ों की संख्या में लोग बेडिंग लेकर यहां सोने पहुंचे थे। दरअसल यह पहल वैश्विक अभियान बिग स्लीप आउट के तहत की गई थी।

इसमें दुनिया के 50 शहरों ने हिस्सा लिया। अनुमान है कि इस कवायद से करीब 350 करोड़ रुपए का चैरिटी फंड जमा हुआ है। यह राशि बेघर और विस्थापित लोगों की मदद करने वाली संस्थाओं को दी जाएगी। लंदन में अभियान के दौरान संगीत जगत की हस्तियों ने प्रस्तुतियां भी दीं। न्यूयॉर्क में फिल्म स्टार विल स्मिथ पहल का समर्थन करने पहुंचे थे। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 110 करोड़ लोग मुश्किल हालातों में रह रहे हैं। वहीं 10 करोड़ लोगों के पास खुद का घर ही नहीं है। युद्ध-आपदा के चलते 7 करोड़ से ज्यादा विस्थापित हुए हैं।