महिला के पेट में 35 साल से पल रहा था भ्रूण! 2 किलो का 'स्टोन बेबी' देख डॉक्टर्स के उड़े होश

अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित देश अल्जीरिया में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 73 साल की महिला को करीब 35 साल तक पता ही नहीं चला कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब उसके पेट में भयानक दर्द उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दिन महिला के पेट में भयंकर दर्द उठा, जिसके बाद वह रोती-बिलखती हुई डॉक्टर के पास पहुंची। जब डॉक्टरों ने उसके पेट दर्द की वजह जानने के लिए जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।

'द सन' में छपी खबर के मुताबिक, इससे पहले भी महिला का इलाज हो जुका है, लेकिन डॉक्टरों को कभी इसके बारे में पता नहीं चला। लेकिन इस बार जब महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास गई तो जांच के बाद पाया कि उसके गर्भ में 7 महीने का एक भ्रूण मौजूद है। समें हैरान करने वाली बात तो ये है कि इतने सालों में महिला को एक बार भी ये अहसास नहीं हुआ कि उसके पेट में कोई बच्चा पल रहा है। हालांकि वह भ्रूण अब पत्थर बन चुका है। डॉक्टरों ने उसे ‘बेबी स्टोन’ का नाम दिया है। इस ‘बेबी स्टोन’ का वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो का था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब महिला के पेट में दर्द हुआ था। इससे पहले भी कई बार उसके पेट में दर्द उठ चुका था, लेकिन डॉक्टरों को भी जरा सा भी इस बात का अहसास नहीं था कि महिला के पेट में दशकों पुराना भ्रूण होने की वजह से उसे बार-बार भयानक दर्द का सामना करना पड़ रहा था।

डॉक्टरों ने इस अजीबोगरीब घटना को बहुत ही दुर्लभ बताया है। डॉक्टरों ने इसे एक लिथोपेडियन (Lithopedion) बताया और कहा कि ऐसी स्तिथि तब उत्पन्न होती है जब प्रेग्नेंसी गर्भाश्य के बदले पेट में बनती है। आमतौर पर जब प्रेग्नेंसी में खून की आपूर्ति नहीं होती है तो भ्रूण विकसित नहीं हो पाता, जिसके कारण शरीर के पास भ्रूण को बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं होता है। जिसके बाद शरीर उसी प्रतिरक्षा प्रक्रिया का उपयोग करके भ्रूण को धीरे-धीरे पत्थर यानी स्टोन में बदल देता है। इसीलिए महिला के पेट में मिले भ्रूण को 'स्टोन बेबी' कहा गया।