क्या आप जानते हैं सैटेलाइट पर सोने की परत चढ़ाने के पीछे का कारण?

भारत आज अंतरिक्ष में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका हैं और अब तक कई उपग्रह भेज चुका हैं। भारत द्वारा पहला उपग्रह 4 अक्टूबर, 1957 को स्पुतनिक-1 भेजा गया था और उसके बाद से आजतक अंतरिक्ष में हजारों उपग्रह भेजे जा चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया हैं कि सैटेलाइट भेजते समय उस पर सोने की परत चढ़ाई जाती हैं। आपको यह जानकर हैरानी तो हो रही होगी लेकिन इसके पीछे का कारण क्या हैं वी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आपको शायद पता न हो, लेकिन अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला कोई भी सैटेलाइट सोने सी परत में ही लपेटा जाता है। उसे मल्टी लेयर इंसुलेशन कहते हैं। यह काफी हल्का लेकिन बेहद ही मजबूत होता है। दरअसल, पतली-पतली सतहों को मिलाकर एक मोटी परत बनाई जाती है, जिसे आम भाषा में 'गोल्ड प्लेटिंग जबकि वैज्ञानिक भाषा में मल्टी लेयर इंसुलेशन कहा जाता है।

सोने की परत का इस्तेमाल उस सैटेलाइट में करना जरूरी होता है, जिसे अंतरिक्ष में दूर तक भेजना होता है। दरअसल, वैज्ञानिकों के मुताबिक सोना सैटेलाइट की परिवर्तनशीलता, चालकता और जंग के प्रतिरोध को रोकता है। इसके अलावा इसमें लगी अन्य धातुओं की परत हानिकारक इन्फ्रारेड रेडिएशन और थर्मल रेडिएशन को रोकने में मदद करती है।

वैज्ञानिकों की मानें तो अगर सोना और अन्य धातुओं से बनी परत से सैटेलाइट को नहीं ढंका जाएगा, तो अंतरिक्ष के खतरनाक रेडिएशन सैटेलाइट को पलभर में नष्ट कर देंगे। अब चूंकि सैटेलाइट में कई तरह के नाजुक उपकरण भी लगाए जाते हैं, ऐसे में ये परत सैटेलाइट से टकराने वाली किसी भी वस्तु से बचाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेस सूट में भी सोने और अन्य धातुओं से बनी परत का इस्तेमाल होता है। अपोलो लूनर मॉड्यूल में भी नासा ने सैटेलाइट बनाने में सोने का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा चंद्रयान के एक हिस्से में भी सोने की ऐसी ही परत चढ़ाई गई थी।