महाराष्ट्र के पुणे में एक टीचर द्वारा स्टूडेंट को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद शिक्षक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी शिक्षक का नाम भगवान महाराज पोहाने है। पुणे स्थित धार्मिक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले एक 11 साल के छात्र को टीचर ने हरिपाठ (श्लोक) सुनाने को कहा। छात्र द्वारा श्लोक नहीं सुनाने पर शिक्षक ने उसे छड़ी से पीटा। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 10 दिन पूर्व पुणे के आलंदी इलाके स्थित माउली ज्ञानराज प्रसाद आध्यात्मिक शिक्षण संस्था की है। नाबालिग छात्र ठीक तरह से 'हरिपाठ' नहीं सुना पाया। जिसके बाद भगवान पोहाने को गुस्सा आ गया और उन्होंने बच्चे को छड़ी से बेरहमी से पीटा।