34 दिनों तक अपने तीन बच्चों के साथ जंगल में भटकती रही 40 साल की महिला, ऐसे रहे जीवित

छुटि्टयां मनाने कोलंबिया के जंगलों में पहुंचा एक परिवार रास्ता भटकने की वजह से करीब 34 दिनों तक जंगल में भटकता रहा। परिवार के साथ गए पर्यटकों का दल वापस आया तो उन्होंने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें खोजने का अभियान शुरू किया और 34 दिन बाद कोलंबियाई नेवी उन्हें बचा लिया।

फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौसेना बल के कमांडर जनरल सर्जियो अल्फ्रेडो सेरानो ने कहा कि 40 साल की महिला और उसके 3 बच्चे 19 दिसंबर को छुटि्टयां मनाने गए थे। बच्चों की उम्र 14, 12 और 10 साल है। रात हो जाने के कारण वह रास्ता भटक गए और कोलंबिया-पेरू सीमा के पास खो गए।

जीवित रहने के लिए उन्होंने जामुन खाकर और पानी पीकर दिन गुजारे। नंगे पांव जंगलों में भटके। जानवरों के डर से पेड़ों पर रातें गुजारीं। इस बीच वह पेरू बॉर्डर भी क्रॉस कर गए थे। उधर, परिवार के साथ गए पर्यटकों का दल वापस आया तो उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

इसके बाद उन्हें खोजने का अभियान शुरू किया और 34 दिन बाद उन्हें बचा लिया। कमांडर जनरल सर्जियो अल्फ्रेडो सेरानो बताया, परिवार उत्तरी पूर्वी पेरू के यूबिनेटो सेक्टर के ला एस्पेरेंजा के एक गांव में मिला।

खाना और पानी के लिए परिवार पुटूमाओ नदी के किनारे चलते हुए आगे बढ़ता रहा था। इस तरह वह पेरू की सीमा पर पहुंच गया था। इसके बाद वह सेकोया समुदाय के संपर्क में आया जिसके बाद पेरू के अधिकारियों ने कोलंबियन नौसेना से संपर्क मिसिंग परिवार की जानकारी दी।