दुनियाभर के लोग मानते हैं ये 5 अजीबोगरीब अंधविश्वास

आपने देखा ही होगा कि देश-समाज में लोग अपने रीती-रिवाज के नाम पर कई ऐसे काम कर बैठते हैं जो बेहद चौंकाने वाले होते हैं। कई ऐसे अजीबोगरीब अंधविश्वास दुनियाभर में भी व्यापत हैं जिनके बारे में सोच पाना भी बहुत मुश्किल होता हैं। तो आइये जानते हैं विदेशों के कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब अंधविश्वास के बारे में।

- 19वीं सदी में ओपल स्टोन को मनहूस पत्थर माना जाता था। इसको लेकर अंधविश्वास था कि इसे पहनने की किस्मत खराब हो जाती है। हालांकि मध्य युग के लोग ओपल को अलौकिक शक्तियों वाला पत्थर मानते थे। कहा जाता था कि ओपल को ताजे तेजपत्ते में लपेटकर हाथ में रखने से अदृश्य होने की शक्ति मिल जाती थी।

- 19वीं सदी में तस्वीरें खींचने वाले कैमरे को लेकर लोगों में एक अजीबोगरीब अंधविश्वास था। ऐसा माना जाता था कि किसी की तस्वीर खींचकर उसकी आत्मा को वश में किया जा सकता है।

- यूरेशियन राइनेक को दुनिया का सबसे मनहूस पक्षी माना जाता है। यूरोप में पाए जाने वाले इस पक्षी की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपना सिर हर तरफ घुमा सकते हैं, लेकिन इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि राइनेस जिस भी व्यक्ति की ओर अपना सिर घुमाते हैं, उसकी मौत हो जाती है।

- कई जगहों पर ऐसा अंधविश्वास है कि शीशे में इंसान की आत्मा कैद हो जाती है। इस डर से कई लोग तो शीशा देखते ही नहीं हैं।

- रूस में चिड़ियों की बीट को लोग लकी मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई चिड़िया आपके सामान या कार पर बीट कर दे, तो आप अमीर बन सकते हैं।