Bakrid 2018 : अपने आप में अनोखी है ये मस्जिद, जहां इशारों से पढ़ाई जाती है नमाज़

बकरीद Bakrid 2018 का दिन आ चूका हैं और सभी लोगों ने इस त्योंहार को मनाने की तैयारियां कर ली हैं। इस दिन सभी नए कपडे पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे के गले लगकर बरकत की दुआ करते हैं। इस त्योंहार के मौके पर आज हम आपको एक ऐसी मस्जिद के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखी है और अपनी अनोखेपन की वजह से जानी गई हैं। हम बात कर रहे हैं केरल के मल्लपुरम के पुलिक्कल में स्थित मस्जिद Masjid 'अल-रहम' के बारे में। अब यह अनोखी क्यों है आइये जानते हैं।

इस मस्जिद में अनोखा यह होगा कि इसमें नमाज-उपदेश इशारों के जरिए पढ़ाई जाएगी। इशारों की मदद से नमाज पढ़ाने की कोशिश इसलिए की जा रही जिससे कि दिव्यांग लोगों को भी लाभ हो। बता दें जुमे (शुक्रवार) की नमाज पढ़ाए जाने से पहले मस्जिद में उपदेश दिया जाता है। हर शुक्रवार को होने वाली नमाज में मस्जिद के इमाम या मौलवी, नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए लोगों को उपदेश देते हैं। इस मौके पर इमाम कुरान की बातों को ही अपने उपदेश का हिस्सा बनाते हैं या यूं कहें कि कुरान का मेसेज लोगों को दिया जाता है।

इस मस्जिद में जुमे की नमाज का उपदेश इशारों की भाषा से दिया जाएगा जिससे दिव्यांग लोगों को भी लाभ मिलेगा। इशारों से उपदेश देने और नमाज पढ़ाने का काम एलसीडी स्क्रीन्स की मदद से किया जाएगा। वहीं खबर के मुताबिक मस्जिद को 5 एकड़ के कैम्पस में बनाया गया है। मस्जिद में एक बार में लगभग 500 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकेंगे। वहीं मस्जिद की टॉइलेट्स में आर्म रेस्ट और रैंप्स बनाए गए हैं जिससे चलने में असमर्थ लोगों को आसानी हो सके। साथ ही व्हीलचेयर की सुविधा भी मस्जिद में मुहैया कराई जाएगी।