हर साल यहां लड़कियां खेलती हैं सबसे ‘शर्मनाक’ खेल, फुलाती हैं कंडोम के 'गुब्बारे'

सुरक्षित यौन संबंध को बढ़ावा देने और एचआईवी-एड्स के खतरे के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कई देशों की महिलाएं थाईलैंड में एक अजीबो-गरीब प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। इस खेल की थीम एक कांटेस्ट के रूप में बनाया गया है और इसका नाम है मिस कंडोम, सुनने में ये आपको बेहद बेहूदा लगा होगा पर आपको बता दें की ये कांटेस्ट जब भी आयोजित किया जाता है काफी सुर्खियाँ बटोर ले जाता है।

आपको बता दें कि थाईलैंड में हर साल Miss Condom कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाता है। इस विवादित कॉन्टेस्ट में लड़कियों के बीच कंडोम को गुब्बारे की तरह फुलाने का कॉम्पिटीशन होता है। कॉन्टेस्ट का उद्देश्य थाईलैंड में सेफ सेक्स के साथ-साथ सेक्स जनित रोग (STD) के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस प्रतियोगिता में चार देशों की बीस सुंदरियां भाग लेती हैं। प्रतियोगिता का मकसद सुरक्षित यौन संबंध को बढ़ावा देना और एचआईवी-एड्स जैसे गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देना है। इस प्रतियोगिता में कई देशों की महिलाएं कंडोम को फुलाकर उसको उड़ाती हैं और पुरुष समाज को सुरक्षित यौन संबंध के लिए जागरुक करती है। इस प्रतियोगिता में महिलाएं गर्भाधान से बचने के लिए भी जानकारी देती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-पैस‍िफ‍िक क्षेत्र में सात लाख से अधिक लोग एसटीडी संक्रमण से ग्रसित हैं। इस प्रतियोगिता का सीनेटर मेचे विरवैद्य समर्थन करता है।

लगभग पिछले 20 सालों से इस प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेता को एक हजार बहट दिया जाता है। हालांकि, प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में केवल इसलिए भाग नहीं लेते कि उन्हें कोई पुरस्कार मिलेगा। बल्कि इसलिए भाग लेते हैं। क्योंकि उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर काफी आनंद आता है और एक खुशी मिलती है।