इस शख्स ने महिलाओं को बना रखा था सेक्स स्लेव, जानवरों से संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर

उत्तरी पूर्वी ब्राजील में पुलिस ने रोनी स्केल्ब नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने कम से कम 240 महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखा है। इतना ही नहीं आरोपी ने कई महिलाओं को अजनबियों और जानवरों तक से संबंध बनाने पर भी मजबूर किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनी सेल्स रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करता था। साथ ही मूरीए नाम के चर्च में वॉलंटियर के रूप में भी जुड़ा हुआ था। मिनैस गेरैस की सिविल पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 4 सालों तक 11 राज्यों में इन महिलाओं का शोषण किया।

प्रमुख जांचकर्ता ने कहा कि 32 साल के आरोपी ने सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर कई फेक प्रोफाइल बनाए थे। इन्हीं प्रोफाइल के जरिए वह महिलाओं के संपर्क में आया। महिलाओं को इन्टिमेट वीडियो और तस्वीरों के लिए पौने 2 लाख रुपये तक देने की पेशकश करता था। जैसे ही महिला उसके झासे में आ जाती थी और अपनी न्यूड तस्वीरें उसको शेयर करती थी उसके बाद वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों-रिश्तेदारों को उनके फुटेज भेजने की धमकी देता था। पीड़ित महिलाओं को धमकाने के बाद आरोपी उन्हें और वीडियो-फोटोज भेजने को कहता था।

एक पीड़िता ने बताया कि उससे एक दिन में 20 बार ऐसी तस्वीरें मांगी गई। कई महिलाओं को मिलने के लिए बुलाकर आरोपी ने रेप भी किया करता था। जबकि कुछ महिलाओं को अजनबियों और जानवरों से संबंध बनाने पर मजबूर करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने कई महिलाओं से जबरन सेक्स कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करवाएं। इन कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता था कि महिलाएं उन्हें अपने साथ कुछ भी करने की इजाजत देती हैं। 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' मूवी की तरह कॉन्ट्रैक्ट में यह भी जिक्र होता था कि वह खुशी के लिए महिलाओं को जितना जोर से चाहे पीट सकता है।