इंग्लैंड में रहने वाले इस आदमी के पास जितने रंगों की हैं पगड़ियां, उतने ही रंगों की है रोल्स रॉयस

इंग्लैंड के रहने वाले रुबेन सिंह आज की तारीख में ये इंग्लैंड की एक जानीमानी हस्ती बन चुके हैं। रुबेन सिंह वहां बहुत बड़ा बिजनेस है। वैसे तो वहां पैसेवालों की कोई कमी नहीं है लेकिन रुबेन सिंह में वो बात है जो इन्हें औरों से अलग बनाती है। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि रुबेन सिंह के पास जितने रंगों की पगड़ियां है उतने ही रंगों की रोल्स रॉयस (Rolls Royce) कार उनके पास है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह कोई ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा लग्जरी माने जाने वाली कार है। इसकी कीमत भी करोडो़ं में होती है। रुबेन की किस्मत उन पर इतनी मेहरबान है कि उनके पास कोई एक रोल्स रॉयस नहीं बल्कि इसके कई मॉडल्स उनके पास मौजूद है।

एकबार एक ब्रिटिश व्यक्ति ने रुबेन सिंह की बेइज्जती की थी। दरअसल, उस शख्स ने रुबेन की पगड़ी को लेकर मजाक उड़ाया था। रुबेन सिंह इस बात से इतना आहत हुए थे कि उन्होंने उस शख्स की बोलती बंद करने का फैसला कर लिया था। इसके बाद रुबेन ने उस शख्स को उसी के जुबान में जवाब में दिया। रुबने ने इतना नाम कमाया कि इंग्लैंड में उन्हें एक अनोखी पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने सात रोल्स रॉयस खरीद डाली। अब वे सप्ताह के प्रत्येक दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग की रोल्स रॉयस इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रुबेन सिंह के पास कई लग्जरी कारें भी मौजूद हैं। यूं तो विदेशों में बहुत से भारतीय हैं, जिन्होंने विदेश जाकर दुनिया की महंगी से महंगी गाड़ियों को अपने गैराज में पनाह दी है लेकिन रुबेन सिंह जैसा कोई भी नहीं है।

विशेष आर्डर देने पर बनवाई जाती है रोल्स रॉयस, प्रत्येक कार की अपनी एक खासियत होती है

आम लोगों के लिए रोल्स रॉयस कार खरीद पाना महज एक सपना देखने के बराबर समझा जाता है। ये सच है कि हर कार लवर ऐसा सपना देखता है लेकिन हर किसी का ये सपना सच साबित हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। दरअसल, रोल्स रॉयस कार ऐसी गाड़ी है जो विशेष आर्डर देने पर ही बनवाई जा सकती है। इस कार को डिजाइन करने वाली कंपनी अपने हर मॉडल को अलग-अलग तरीके से बनाती है इसलिए प्रत्येक कार की अपनी एक खासियत होती है, जो इन्हें सबसे अलग बनाती है। यह कार मशीनी रोबोट्स नहीं बल्कि इंसान खुद अपने हाथों से बनाते हैं। इसलिए इस कार को रखने वाला इंसान शाही इंसान समझा जाता है। गौरतलब हो भारत में कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही रोल्स रॉयस कार है।