अनोखा मंदिर जहां भोलेनाथ को फूल की जगह चढ़ाए जाते हैं जिंदा केकड़े

हिन्दू धर्म में मंदिर का बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसमें सभी भगवान की पूजा के दौरान उन्हें फूल-पुष्प चढाते हैं। भोलेनाथ के देशभर में कई मंदिर हैं जहां उनकी पूजा की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ का एक मंदिर ऐसा भी है जहां शिवलिंग पर फूल नहीं बल्कि जिंदा केकड़े चढ़ाए जाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सूरत में स्थित रुंधनाथ महादेव मंदिर की। रुंधनाथ महादेव नाम के इस मंदिर में अधिकतर वो लोग दर्शन करने आते है जो शारीरिक रूप से किसी न किसी बिमारी से पीड़ित होते हैं।

इसी के साथ यहां ज्यादातर वो लोग आते हैं जिन्हें कान से जुड़ी कोई बीमारी होती है और यहाँ शिवलिंग पर जिन्दा केकड़े चढ़ाए जाते हैं। जी हाँ, कहा जाता है जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है वह यहाँ जाकर जिन्दा केकड़े चढ़ाते हैं। वैसे शायद ही यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां भगवान को खुश करने के लिए जिन्दा केकड़े चढ़ाये जाते है। आप सभी को बता दें कि सूरत के इस रुंधनाथ शिव मंदिर में केकड़े चढाने की वर्षो पुरानी परम्परा है लेकिन इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है।

कहते हैं राम ने वनवास के दौरान यहां शिवजी की उपासना की थी और ऐसा कहा जाता है कि आदिकाल में जब मंदिर के स्थान पर समंदर बहा करती था तभी से यहां केकड़े चढाने की परंपरा है। उसके बाद से यहाँ यह सब होता है। आपको बता दें कि इस मंदिर के नजदीक श्मशान घाट पर लोग आत्मा की शान्ति के लिए पूजा पाठ करते है और मृतक की पसंदीदा चीजें भी चढ़ाते है। यहाँ मृतक की पसंदीदा चीज चढाने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।