राष्ट्रपति भवन के निर्माण में लगा था 17 वर्षों का समय, जानें इससे जुडी अन्य रोचक बातें

हमारे देश का राष्ट्रपति भवन देश की अनमोल धरोहर हैं। देश के राष्ट्रपतियहीं निवास करते हैं। क्या आप जानते हैं की राष्ट्रपति भवन से पहले इसे 1950 तक वायसराय बोला जाता था। अपनी विशेषता के चलते राष्ट्रपति भवन सभी को पसंद आता हैं और सभी एक बार इसमें जरूर जाने की ख्वाहिश रखते हैं। आज हम आपको राष्ट्रपति भवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

- राष्ट्रपति भवन में सात सौ से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

- इस राष्ट्रपति भवन को निर्माण करने में 17 वर्षों का समय लगा था।

- इस भवन में कुल मिलाकर 340 कमरे बने हुए हैं।

- राष्ट्रपति भवन इटली के रोम स्थित क्यूरनल पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है।

- इसे 700 मिलियन इंटों और 3 मिलियन घन फीट पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

- राष्ट्रपति भवन का अशोका हॉल– इसमें मंत्रियों के शपथग्रहण आदि जैसे समारोह होते हैं।

- राष्ट्रपति भवन के उपहार संग्रहालय में किंग जॉर्ज पंचम की चांदी की 640 किलोग्राम की कुर्सी रखी है।

- गौतम बुद्ध की प्रतिमा जिस स्थान पर रखी गई है उसकी उंचाई इंडिया गेट के बराबर है।

- प्रत्येक वर्ष फरवरी के महीने में राष्ट्रपति भवन के पीछे बने मुगल गार्डन को उद्यानोत्सव नाम के त्योहार के दौरान जनता के लिए खोला जाता है।