इस मामले में हॉलीवुड को भी पीछे छोड़ता हैं नॉलीवुड, जानें नाइजीरिया से जुड़ी हैरान करने वाली बातें

हर देश की अपनी कुछ ऐसी पहचान होती हैं जिसके लिए उसे विदेशों में भी जाना जाता हैं। यह विशेषता ही उस देश की रोचकता बनती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं या 'नाइजीरिया संघीय गणराज्य' या 'फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया' के नाम से प्रसिद्द देश के बारे में। हम आपको आज नाइजीरिया से जुड़ी कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगी। तो आइये जानते हैं ईनके बारे में।

- नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री को 'नॉलीवुड' के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भारत की फिल्म इंडस्ट्री 'बॉलीवुड' है। नॉलीवुड में हर हफ्ते कम से कम 50 फिल्में प्रोड्यूस होती हैं।

- 'जोस प्लेट्यू इंडिगोबर्ड' नामक पक्षियों की प्रजाति सिर्फ नाइजीरिया में ही पाई जाती है। इसके अलावा जानवरों की दो सबसे दुर्लभ प्रजातियां ड्रिल बंदर और लोलैंड गुरिल्ला नाइजीरिया के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं देखने को मिलते हैं।

- आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में बोली जाने वाली कुल भाषाओं में से 500 भाषाएं तो सिर्फ नाइजीरिया में ही बोली जाती हैं। यहां के सिर्फ तराबा राज्य में ही लोग कई भाषाओं में बात करते हैं। हालांकि फिर भी नाइजीरिया के अधिकतर लोग अंग्रेजी ही बोलते हैं।

- नाइजीरिया के इडो स्टेट में मौजूद 'द वॉल्स ऑफ बेनिन' दुनिया के सबसे पुराने निर्माण कार्यों में से एक है। कुछ शोधकर्ताओं का अनुमान है कि बेनिन की दीवारों का निर्माण तेरहवीं और मध्य-पंद्रहवीं शताब्दी के बीच किया गया होगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि आखिर बेनिन की दीवारें कब बनी थीं।

- दुनिया का सबसे बड़ा चर्च ऑडिटोरियम 'विनर्स चैपल चर्च' नाइजीरिया में ही है, जिसमें एक साथ 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहीं नहीं, दुनिया के कुल 65 देशों में इस चर्च की शाखाएं भी हैं।

- नाइजीरिया के 'इगबो-ओरा' शहर को 'जुड़वां बच्चों की राजधानी' या 'ट्वीन टाउन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। यहां औसतन 1000 बच्चों में 158 जुड़वां होते हैं।