चुनाव से जुड़े राजनीतिक इतिहास के रोचक किस्से, शायद ही जानते होंगे आप

बीते दिन 8 फरवरी 2020 को दिल्ली के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और सभी राजनितिक पार्टियों की किस्मत वोटिंग मशीन में बंद हो गई जिसका खुलासा 11 फरवरी होना हैं। हर चुनाव अपने साथ कई नई चीजें लेकर आता हैं और कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो राजनीतिक इतिहास में रोचक किस्सों में तब्दील हो जाती हैं। आज हम आपको राजनीतिक इतिहास के कुछ ऐसे ही रोचक किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग पहली बार केरल राज्य में 1982 में हुआ था। इससे पहले चुनाव बैलेट पेपर से होता था।

- देश के पहले चुनावों के लिए गोदरेज कम्पनी ने 17 लाख बैलेट बॉक्स बनाए थे और एक बॉक्स के बदले में सरकार ने पांच रुपए का भुगतान किया था।

- तमिलनाडु में 1996 के विधानसभा चुनावों में मोडा करोची में एक साथ 1,033 उम्मीदवार थे। इनके चुनाव के लिए बैलेट पेपर एक पुस्तिका के रूप में था।

- मिजोरम और सिक्किम से सिर्फ एक-एक ही सांसद चुनकर लोकसभा में आते हैं।

- 1999 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार एक किन्नर ने जीत हासिल की थी।

- धरती पकड़ के नाम से मशहूर काका जोगेन्दर सिंह कुल 25 बार चुनाव हारे। जोगेन्दर सिंह ने राजीव गांधी और वी।पी। सिंह जैसे बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ भी चुनाव लड़ा है।

- मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी ही है।