क्या आप जानते हैं ब्लेड से जुड़ा यह रहस्य, क्यों बनाई जाती हैं सभी एक ही आकार में

रोजमर्रा की जिंदगी में पुरुषों द्वारा शेविंग के दौरान रेजर का इस्तेमाल किया जाता हैं। क्या आपने कभी गौर किया हैं कि रेजर में लगी ब्लेड चाहे किसी भी कंपनी की हो लेकिन उसका आकार हमेशा से एक ही होता हैं। क्या कभी आपने इसके बारे में सोचा हैं। इसके पीछे का रहस्य हैरान करने वाला हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि ब्लेड के बीच में बनाया गया आकार किस काम आता है, इसका ऐसा शेप क्यों होता है।

साल 1904 में जब Gillette कंपनी ने पहला ब्लेड लॉन्च किया था तब वो दोधारी ब्लेड हुआ करता था। इस ब्लेड को आप रेजर में बोल्ट के सहारे फिक्स कर सकते थे। उस समय यह पेटेंट सिर्फ Gillette के पास ही था और वही इस डिजाइन के प्लेट बना सकता था। 25 सालों के बाद जब यह पेटेंट एक्सपायर हो गया तो कई कंपनियों ने इस प्रकार के ब्लेड बनाने शुरू कर दिए।

रेजर उस समय भी जिलेट कंपनी के ही आते थे इसी वजह से सारी कंपनियों ने Gillette के डिजाइन का ही ब्लेड बनाना शुरु कर दिया और यही आगे चलकर एक ट्रेंड बन गया। ब्लेड इसलिए भी इतना पतला बनाया गया क्योंकि अगर इसे बीच में से इस आकार का डिजाइन ना दिया जाता तो यह हल्का सा भी इस्तेमाल करने पर टूट जाता था। इसको फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करने के लिए इस तरह का डिजाइन किया गया।