अनोखे कानून: यहाँ बच्चों के इन नामों पर ही लगा रखा है बैन, रखने से पहले कर ले पता

हर देश अपनी कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए कुछ नियम बनाता हैं और उनकी अनुपालना करता हैं। लेकिन कई बार ये कानून ऐसे होते हैं जो बहुत ही अजीबोगरीब होने की वजह से अपनी पहचान बनाते हैं। ऐसे ही एक अनोखे कानून के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो कई देशों में हैं। इस कानून के अंतर्गत कुछ देशों ने अपने यहाँ बच्चों के नाम रखने से जुड़े नियम बनाए हैं और कुछ नाम पर पाबन्दी लगा दी हैं। तो आइये जानते हैं किस देश में कौनसे नाम पर लगी है पाबंदी।

- सऊदी अरब : यहाँ आप अपने बच्चे का नाम ऐलिस नहीं रख सकते।

- जर्मनी : यहाँ नाम भी ऐसे रखते हैं जहाँ सुन कर ही ये पता चल जाये कि वो लड़का है या लड़की।

- मलेशिया : यहाँ आप जानवर, कीड़े, रंग या रॉयल फैमिली से जुड़ा नाम नही रख सकते।

- पुर्तगाल : यहां आप मोनालिसा और ऐसे ही कई नाम हैं जो आप नही रख सकते। पुर्तगाल में 41 पन्नों की एक लिस्ट है जो बैन नाम की है।

- जापान : जापान में आपन अकुमा नाम नही रख सकते। इसका मतलब होता है राक्षस।

- चीन : चीन में आप @ नाम नही रख सकते। ये वहां के कानून के खिलाफ है।

- स्वीडन : यहाँ आप एल्विस और सुपरमैन नाम नही रख सकते क्योंकि ये भी यहाँ बैन है।

- न्यूजीलैंड : प्रिंस, प्रिंसेस, किंग, मेजर, सार्जेंट और नाइट, ये नाम आप नही रख सकते।

- डेनमार्क : प्लूटो और मंकी नाम डेनमार्क में नहीं रख सकते क्यूंकि ये नाम रखना वहां बैन हैं।