अनोखी प्रथा : यहाँ शादी से पहले चेक की जाती है मर्दों की मर्दानगी

शादी को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता हैं, जिसमें पुरुष और स्त्री दोनों समान हक़ के हक़दार होते हैं। हांलाकि यह सोच सभी में आने में बहुत समय लगेगा। क्योंकि आज भी कई लोग औरतों को अपने पैर की जूती समझते हैं और उन्हें वह हक़ नहीं देते हैं जिनकी वे हक़दार हैं। यहाँ तक कि हमारे देश में ऐसे कई रीती-रिवाज हैं जिसमें शादी से पहले भी लड़कियों को अपनी वर्जिनिटी साबित करनी पड़ती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी भी कई जगहें हैं जहां पर औरतों को नहीं बल्कि मर्दों को अपनी मर्दानगी साबित करनी पड़ती हैं।

जी हाँ, दुनिया में ऐसी भी जगह है जहां मर्दों को शादी से पहले अपने आप को मर्द साबित करना पड़ता है। शादी से पहले दुल्हन अपने होने वाले पति से मर्दानगी का सबूत मांगती है। शिक्षा प्रचार प्रसार के बाद भी पश्चिम के कई देशों में आज भी ऐसी परंपरा है कि महिलाएं अपनी शादी से पहले स्वयंवर रखती हैं और पति का चुनाव करती हैं।

इस दौरान लड़कियां पुरुषों से उनकी मर्दानगी का सबूत मांगती हैं। यह भी सिर्फ कहने भर से काम नही चलता। पुरुष को अपनी मर्दानगी साबित करने के लिए शराब पिलाई जाती है और 120 वोल्ट का बिजली का झटका झेलना पड़ता है। यदि लड़का इस झटके को झेलने में सक्षम हो जाता है तो उसे मर्द माना जाता हैऔर वह उस लड़की से शादी कर सकता है।