सांप को माना जाता हैं यहां पौष्टिक आहार, बनाए जाते हैं इससे कई व्यंजन

बरसात के इस मौसम में सांप दिखना आम बात हैं। सांप से डरना आम बात हैं। सांप की फुफकार ही कई लोगों की चीखें निकाल देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई देश ऐसे हैं जहां सांप से डरना तो दूर बल्कि बड़े चाव से उनका सेवन किया जाता हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं वियतनाम की जहां सांप को पौष्टिक आहार माना जाता हैं और इससे कई व्यंजन बनाए जाते हैं। वियतनाम में सांपों को खाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। यहां पर उत्तरी भाग के जंगलों में से पकड़े गए सांपों के मांसों का सेवन इंसान के शरीर के उच्च ताप को कम करने, सिर दर्द और पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने के लिए करते हैं।

सांपों से बनी डिश अब वियतनाम के रेस्टरेंट्स में भी मिलने लगी है। वियतनाम की राजधानी हनोई से करीब तीन घंटे की दूरी पर येन बाई प्रांत में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ ने बताया कि सांपों को लेमन ग्रास के साथ उबालकर या फिर फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। वहीं, उसके खून को चावल की शराब में मिलाकर रेस्टोरेंट में परोसा जाता है।

सांपों के सिर को काटकर उनके खून को निचोड़ लिया जाता है। इस खून को लोग शराब में मिलाकर पीते हैं। सांप के सिर और आसपास के हिस्सों को छोड़कर बाकी बचे भाग से कई तरह के अलग-अलग डिश तैयार किए जाते है।

येन बाई में ही स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि स्थानिय लोगों का यह मानना है कि सांप के खून से बने शराब को केवल 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को सेवन करना चाहिए। क्योंकि युवाओं में इसके सेवन करने से बदन दर्द या नपुंसकता की संभावना हो सकती है।

जंगलों से सांप पकड़ने वाले डांग क्युओक खान्ह ने बताया कि सांप के मांस के सेवन के कई फायदे हैं। इनका मीट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।