दुनिया के पांच सबसे पुराने शहर रखते हैं अपनी अलग पहचान

इस दुनिया को अस्तित्व में आए कई सालों हो चुके हैं और आज भी समय-समय पर कई ऐसी जगहों की जानकारी मिलती हैं जो कि अपना ऐतिहासिक महत्व रखती हैं। कई शहर ऐसे हैं जो हजारों साल पहले अस्तित्व में आए थे। आज हम आपको कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी अलग पहचान लिए हुए हैं और हजारों-लाखों साल पहले से विद्यमान हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में।

- वैसे तो सीरिया आतंकी संगठन आईएसआईएस की वजह से दुनियाभर में ज्यादा चर्चित रहा, लेकिन यहां का एलेप्पो शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक होने की वजह से पहले से ही चर्चित है। यह शहर करीब 6300 साल पुराना बताया जाता है। यह शहर प्राचीन काल से ही एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

- फिलीस्तीन के जेरिको शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। एतिहासिक दस्तावेजों की मानें तो इस शहर में 11 हजार साल पहले भी लोग रहते थे। फिलहाल इस प्राचीन शहर के स्थान पर एक कस्बा है, जहां करीब 20 हजार लोग रहते हैं।

- लेबनान का बाइब्लोस शहर भी प्राचीन शहरों में से एक है। माना जाता है कि यह शहर 7000 साल पुराना है। यहां 12वीं सदी में बने कई प्राचीन मंदिर और किले हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यह शहर लेबनान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

- वाराणसी को तो आप जानते ही होंगे। इसे काशी और बनारस नाम से भी जाना जाता है। प्राचीन हिंदू ग्रंथों की मानें तो यह शहर लाखों साल पुराना है, लेकिन कई इतिहासकार इसे पांच हजार साल पुराना शहर बताते हैं। यह शहर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल लाखों लोग दुनियाभर में यहां आते हैं।

- सीरिया के दमिश्क शहर का नाम भी दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है। इतिहासकारों के मुताबिक, करीब 6300 साल पहले भी यह शहर अस्तित्व में था। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जो पर्यटकों को लुभाती हैं।