मौत के बाद अनोखे ताबूतों में दफनाए जाते हैं लोग, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कई सम्प्रदायों में इंसान को मौत के बाद दफनाया जाता हैं और कई लोग इसके लिए ताबूत का इस्तेमाल भी करते हैं। ताबूत को देखकर उसी पहचान की जा सकती हैं जो कि एक बिल्कुल साधारण से किसी लंबे बक्से की तरह होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बेहद अनोखे ताबूत इस्तेमाल किए जाते हैं और इनकी डिमांड विदेशों में भी बहुत हैं। तो आइये जानते हैं इन अनोखे ताबूतों के बारे में।

पश्चिम अफ्रीका में स्थित खूबसूरत देश घाना अपने अजब-गजब ताबूतों के लिए जाना जाता है। यहां ताबूतों को मरने वाले के कामकाज या स्टेटस से जोड़कर देखा जाता है और उसी हिसाब से बने ताबूतों ने उन्हें दफनाया जाता है। माना जाता है कि इस तरह के ताबूतों को बनाने की परंपरा घाना के मछुआरों ने शुरू की थी। मछुआरे को मछली की तरह बने ताबूत में दफनाया जाता था। घाना में व्यवसायियों को अक्सर लग्जरी मर्सिडिज कार की शक्ल में बने ताबूतों में दफनाया जाता है। इससे उनके स्टेटस का पता चलता है।

हवाई जहाज की तरह ताबूतों को बनाने की शुरुआत साल 1951 से हुई थी। दो कारपेंटर भाइयों ने अपनी 91 साल की मां के लिए हवाईजहाज की शक्ल वाला ताबूत बनाया था। दरअसल, वो कभी विमान में नहीं बैठी थीं, लेकिन कहती थीं कि वो अक्सर विमान में बैठने के सपने देखती हैं। इसलिए दोनों भाइयों ने अपनी मां का यह सपना पूरा किया था। सिर्फ घाना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनोखे तरीके से बने इन ताबूतों की भारी मांग है। जहां स्थानीय बाजारों में इनकी कीमत 70 हजार के आसपास है, वहीं विदेशों में इनकी कीमत 7-8 गुना बढ़ जाती है।