लॉकडाउन में दूल्हा-दुल्हन की बॉर्डर पर हुई अनोखी शादी

लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा हैं जो कि 31 मई तक जारी रहने वाला हैं। हांलाकि इस लॉकडाउन में कई रियायतें मिली हैं लेकिन अभी भी कुछ पाबंदियां जारी हैं। ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए भी अनुमति मिल पाना इतना आसान नहीं हैं। इसका सामना करना पड़ा एक दूल्हा-दुल्हन को जो अलग-अलग राज्यों से थे और उन्हें दूसरे राज्य में जाने की अनुमति नहीं मिल पाई जिसके चलते उन्होनें रज्य की बॉर्डर पर ही शादी मना ली। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के साथ उसके राज्य में चली गई।

बता दें की उत्तराखंड के टिहरी में कोठी कालोनी के मोहम्मद फैसल का निकाह उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नगीना मोहल्ला पंजाबियान की आयशा से बुधवार को होना तय था। इस बारें में आयशा के परिजन ने बताया कि बारात बुधवार को आनी थी। लेकिन लॉकडाउन के वजह से दूल्हा पक्ष को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिल सकी।

हालांकि, दोनों पक्ष तय तारीख पर ही निकाह करना चाहते थे, इसलिए प्रशासन से इजाजत लेकर राज्यों की सीमा पर निकाह पढ़ाया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस भी मौजूद रही। दूल्हा, चार बारातियों के साथ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कोटावाली क्षेत्र में पहुंचा। बिजनौर की रहने वाली दुल्हन को भी वहां लाया गया। उसके साथ तीन परिजन थे। निकाह के बाद दूल्हा, दुल्हन को लेकर उत्तराखंड चला गया। इस बारें में दूल्हे ने बताया कि उन्होंने जिला टिहरी के जिलाअधिकारी से उत्तर प्रदेश में जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण प्रशासन ने उन्हें बॉर्डर तक जाने की ही अनुमति दी थी।