तोते की टूट गई थी चोंच, डॉक्टर ने किया कमाल.. 90 मिनट के ऑपरेशन के बाद लगा दी टाइटेनियम की 3D चोंच

मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। इंसान के साथ जानवर और पक्षियों पर भी मेडिकल साइंस के प्रयोग काफी सफल रहे हैं। इसी कड़ी में एक डॉक्टर ने एक पक्षी के लिए टाइटेनियम रोबो बीक बनाई गई। दरअसल, एक तोते की हादसे में चोंच टूट गई थी जिसकी वजह से वह सही से खाना नहीं खा पा रहा था। उसका वजन भी कम होता जा रहा था। डॉक्टर के दिमाग में प्रोस्थेटिक बीक का आइडिया आया। इसके बाद तोते के लिए एक थ्रीडी 3D प्रिंटेड टाइटेनियम रोबो बीक बनाई गई।

यह घटना साउथ अफ्रीका की प्लेटेनबर्ग बे स्थित बर्ड सैंक्चुअरी की है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक तोते का नाम मैका है। लगभग 90 मिनट के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने नट-बोल्ट की सहायता से मैक्स की टूटी हुई चोंच पर ये मेटल वाली चोंच लगा दी और यह काम कर गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 साल के बाद एक बार फिर तोता सही तरीके से खाना खा पा रहा है और अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस आ गया। अब उसकी चोंच की आवाज इतनी तेज है कि इसे सुनकर लोग कई बार परेशान भी हो जाते हैं, तोता अपने पिंजरे के छड़ पर बार-बार इसे टकराता है। फिलहाल यह अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।