आखिर क्यों यहां गायों को सुनाया जाता हैं संगीत, कारण हैरान करने वाला

संगीत सुनना सभी की पसंद होती हैं, बस सभी अपने अनुसार इसका मजा उठाते हैं। संगीत मन को शांत करता हैं और काम करने में मन लगाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को संगीत सुनते हुए देखा हैं। राजस्थान (Rajsthan) के सीकर जिले के नीमका थाना में श्री गोपाल गौशाला में गायें संगीत सुनती हैं और तभी दूध देती हैं। यहां गायों के लिए एंपलीफायर (Amplifier) लगाए गए हैं इन्हें तीन से चार घंटों तक संगीत सुनाया जाता है।

इस गौशाला के प्रबंधकों का कहना है, कि संगीत सुनने से गायों के दूध देने की क्षमता में 20% बढ़ोतरी हुई है। इस गौशाला में 550 गाय हैं। गायों को 2016 से सुबह 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक और शाम को 4:30 बजे से लेकर 8:00 बजे तक एंपलीफायर के द्वारा भजन सुनाए जाते हैं।

उन्हें एक भक्त ने कहा था कि अगर आप गायों को संगीत सुनाएंगे तो गायों के दूध देने की क्षमता बढ़ जाएगी। उन्होंने इस बात पर अमल किया और अपनी गौशाला में एंपलीफायर लगा दिए। जब से उन्होंने गौशाला में संगीत बजाना शुरू किया तब से गायों के दूध देने की क्षमता बढ़ गई है।