Poco F9 Series को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके प्रोसेसर की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा कर दी है। Poco Global के मुताबिक, सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी इस सीरीज को 1 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च करेगी।
दोनों मॉडल में मिलेगा फ्लैगशिप चिपसेटPoco ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए F9 Series के चिपसेट की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। यह सीरीज चीन में पेश किए गए Redmi K100 सीरीज के रीब्रांड मॉडल के तौर पर लॉन्च की जाएगी।
लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के कई संभावित स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Poco F9 Ultra में 6.85 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Ultra मॉडल के डिस्प्ले का रेजलूशन 2608 x 1200 पिक्सल बताया गया है। दोनों फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की जानकारी सामने आई है।
16GB RAM और 512GB स्टोरेज की उम्मीद
Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra दोनों को 16GB RAM और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों मॉडल के बीच अंतर देखने को मिल सकता है।
Poco F9 Pro में तीन कैमरेPoco F9 Pro के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलने की बात कही गई है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का तीसरा कैमरा मिलने की संभावना है, जो 3x जूम और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।
वहीं, Poco F9 Ultra में भी तीन रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें 50MP मेन OIS कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
8050mAh तक की बैटरीबैटरी को लेकर भी Poco F9 Series काफी दमदार हो सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार, Poco F9 Pro में 6330mAh, जबकि Poco F9 Ultra में 8050mAh की बैटरी दी जा सकती है। दोनों मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
रंग और डिजाइन भी हो सकते हैं खासPoco F9 Ultra को Dark Cherry कलर में पेश किए जाने की संभावना है। फोन के रियर पैनल पर ग्लास-फाइबर फिनिश मिल सकती है। दूसरी ओर, Poco F9 Pro को Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल कंपनी ने प्रोसेसर और ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। बाकी स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी में से कई डिटेल अभी संभावित हैं और लॉन्च के समय उनकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।