Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट सामने आ गई है। Redmi India ने शुक्रवार, 25 सितंबर को पुष्टि की कि यह स्मार्टफोन भारत में 1 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन को टीज करते हुए इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी दिखाई है। हालांकि, भारतीय बाजार में फोन की कीमत और उपलब्ध कॉन्फिगरेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Redmi 17C 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Dark Night, Coffee Brew और Purple Dawn शामिल हैं। Coffee Brew वेरिएंट में पीछे की तरफ लेदर जैसी टेक्सचर वाली फिनिश दी गई है। फोन के रियर पैनल पर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
Redmi 17C 5G में 120Hz डिस्प्लेग्लोबल मॉडल के फीचर्स के आधार पर Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 810 निट्स तक बताई गई है। फोन में Wet Touch Technology 2.0 भी दी गई है, जिससे गीली या नम उंगलियों से भी स्क्रीन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटीRedmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। ग्लोबल मॉडल में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट की RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की आधिकारिक जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है।
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरीफोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi 17C 5G में IP64 रेटिंग भी मिलती है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4, NFC और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स ग्लोबल मॉडल में दिए गए हैं।
भारत में कितनी होगी कीमत?Redmi ने अभी भारत में Redmi 17C 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। ग्लोबल बाजार में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत सिंगापुर में SGD 279 रखी गई थी। भारत में इसकी कीमत और बिक्री के विकल्प 1 अक्टूबर के लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है।