फतेहपुर के अजरौंली गांव में पुरानी रंजिश ने मंगलवार रात 9.30 बजे एक भयावह रूप ले लिया। घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय केशपाल सिंह पर पड़ोसी श्याम पांडेय और उसके साथी नशे में धुत होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का जबड़ा चीर दिया गया और एक आंख बाहर निकल गई। पूरा चेहरा क्षत-विक्षत हो गया।
दो अन्य गंभीर रूप से घायलहमले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक रिटायर्ड सिपाही वीरभान सिंह और किसान रामलखन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर परिजन और आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और हमलावर को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लियासूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। श्याम पांडेय को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वारदात की पूरी कहानी
केशपाल सिंह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। पड़ोसी श्याम पांडेय, जो नशे में धुत था, अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आया और हमला कर दिया। उसके ताबड़तोड़ वारों की आवाज सुनकर रिटायर्ड सिपाही वीरभान सिंह और रामलखन सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावर को रोकने की कोशिश की।
हमलावर ने दोनों पर भी हमला कर दिया, तब तक अन्य ग्रामीण और परिवार के सदस्य भी पहुंचे। सभी ने मिलकर श्याम को काबू में किया।
परिवार का बयानकेशपाल के बेटे विजय सिंह ने बताया कि आरोपी श्याम पांडेय कई बार विवाद और धमकियां दे चुका था। घटना के दिन भी वह नशे में था और जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस का बयानडीएसपी खागा ब्रज मोहन राय ने कहा कि आरोपी पूरी तरह नशे में था। उसके खिलाफ मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतक खेती-बाड़ी करता था और आरोपी भी पेशे से किसान है।