श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में होटल से 2 दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार, ज्यादातर महिलाएं पंजाब की

श्रीगंगानगर: पुलिस ने बुधवार शाम पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 15 से अधिक पुरुष और 12 से अधिक महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं। गिरफ्तार महिलाओं में अधिकांश पंजाब से आई थीं, जबकि कुछ स्थानीय निवासी भी शामिल हैं।

सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया कि श्रीगंगानगर एसपी अमृता दुहन को लंबे समय से होटल में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल में कई कमरे बुक कर देह व्यापार की गतिविधियां चलती हुई मिलीं। होटल संचालक युवकों से पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था।

विष्णु खत्री ने बताया कि पहले भी इस होटल पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कामकाज जारी था। इस बार गिरफ्तारी के दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर आई थी, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

पुलिस होटल मालिक और सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है कि इस पूरे रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।