उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देशभर में संचालित 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान वैधानिक मान्यता के बिना डिग्री प्रदान कर रहे हैं। जारी सूची के अनुसार सबसे अधिक ऐसे संस्थान दिल्ली में पाए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है, जबकि अन्य कई राज्यों में भी ऐसे संस्थान सक्रिय मिले हैं।
UGC ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि इन तथाकथित विश्वविद्यालयों द्वारा जारी डिग्रियां मान्य नहीं मानी जाएंगी। नीचे राज्यवार इन फर्जी संस्थानों का विवरण दिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि किस प्रदेश में कितनी अवैध यूनिवर्सिटी संचालित हो रही हैं।
राज्यवार फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्यादिल्ली – 12
उत्तर प्रदेश – 4
आंध्र प्रदेश – 2
कर्नाटक – 2
केरल – 2
महाराष्ट्र – 2
पुडुचेरी – 2
पश्चिम बंगाल – 2
अरुणाचल प्रदेश – 1
हरियाणा – 1
झारखंड – 1
राजस्थान – 1
आंध्र प्रदेशक्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम
अरुणाचल प्रदेशइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन
दिल्लीवर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU)
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS) स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
ADR-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
हरियाणामैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
झारखंडदक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची
कर्नाटकसर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
केरलइंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
महाराष्ट्रराजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर
पुडुचेरीउषा लच्छुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
राजस्थानराजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी
उत्तर प्रदेशगांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
पश्चिम बंगालइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
UGC ने दोहराया है कि छात्र किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता की जांच अवश्य करें। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की सूची उपलब्ध है। फर्जी संस्थानों से सावधान रहना ही भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतर तरीका है।