बिहार में BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के एक बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा कदम उठाया है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। सीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था विवादित बयानमामला सोमवार को सामने आया, जब BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद इसे लेकर राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी।
वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने परीक्षा नियंत्रक से बात करने के बाद उनके निलंबन का निर्देश दिया।
बयान पर राजेश कुमार सिंह ने जताया खेदविवाद बढ़ने के बाद परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर खेद भी जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल एक लोकोक्ति का इस्तेमाल किया था। हालांकि, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।
इसके बावजूद मुख्यमंत्री की ओर से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
तेजस्वी यादव और जन सुराज की ओर से भी उठी थी मांगइस मामले को लेकर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से भी परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई और माफी की मांग की गई थी। सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो तेजी से फैलने के बाद मामला और चर्चा में आ गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया आगे बढ़ानी है।
बयान के कुछ घंटे बाद ही लिया गया फैसलाराजेश कुमार सिंह का बयान सामने आने, उसका वीडियो वायरल होने और उनके खेद जताने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निलंबन का निर्देश दिया। इस घटनाक्रम में बयान के बाद सरकार की ओर से तेजी से कार्रवाई की गई है।