असम में ममता बनर्जी ने जारी की TMC की पहली सूची, 17 उम्मीदवारों को दिया मौका

असम विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ममता बनर्जी ने अपने रणनीतिक कदम चालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने असम प्रदेश के लिए पहली बार 17 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की है। यह घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई।

किसे कहाँ से मिला टिकट?

असम TMC ने कुल 17 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, जिनमें विभिन्न जिलों और आरक्षित सीटों से दावेदार शामिल हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

कोकराझार जिला, बाओखुंगरी (ए.सी. 4) – उदंगस्री नरजरारी
धुबरी जिला, बिलासीपारा (ए.सी. 10) – मोमिननुर इस्लाम
गोलपारा जिला, जलेस्वर (ए.सी. 12) – आरिफ अख्तर अहमद
बोंगईगांव जिला, अभयापुरी (ए.सी. 16) – कौशिक रंजन दास
बजाली जिला, बजाली (ए.सी. 26) – कल्याणी कलिता
तिनसुकिया और कामरूप जिले में ये होंगे मैदान में
इसके अलावा पार्टी ने अन्य जिलों में भी उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है:

कामरूप, चमरिया (ए.सी. 27) – दुलु अहमद
कामरूप, बोको-चायगांव (एसटी) (ए.सी. 28) – भोगलाल राभा
नलबाड़ी, बारखेत्री (ए.सी. 38) – अमीरुल इस्लाम
तमुलपुर, गोरेस्वर (एसटी) (ए.सी. 44) – राजन चौहान
दररांग, मंगलदाई (ए.सी. 50) – हरे कृष्णा डेका
धेमाजी, धेमाजी (एसटी) (ए.सी. 78) – नरेंद्र कुमार पाव
तिनसुकिया, डिगबोई (ए.सी. 84) – जितेन नाग
मकुम (ए.सी. 85) – दिलीप मोरान
कछार, उद्धारबंद (ए.सी. 115) – तपस दास
कटिगोराह (ए.सी. 116) – फजलुर रहमान लस्कर
सोनाई (ए.सी. 119) – शाहजहां लस्कर
TMC का लक्ष्य: कांग्रेस और बीजेपी के अलावा तीसरा विकल्प

यह पहली सूची असम के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी) में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दिखाती है। कई उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और समुदायों के प्रतिनिधित्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए मैदान में उतर रहे हैं।

असम TMC ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें। पार्टी का प्रमुख लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है।