विराट कोहली ने रणवीर अल्लाहबादिया को दिया बड़ा झटका, अश्लील कमेंट्स के चलते उठाया यह कदम

रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किए गए अश्लील कमेंट्स के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर उन्हें अनफॉलो करने का कदम उठाया है। यह कदम तब उठाया गया जब रणवीर अल्लाहबादिया के विवादास्पद बयानों पर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। विराट कोहली के अनफॉलो करने के स्क्रीनशॉट्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया, जो विराट कोहली के बड़े फैन थे, अब इस फैसले से काफी निराश हैं। दरअसल, रणबीर ने खुद कहा था कि अगर विराट कोहली उनके पॉडकास्ट में आएंगे, तो वह उनका आखिरी पॉडकास्ट होगा। लेकिन विराट के इस एक्शन ने उनके इस सपने को तोड़ दिया है, और शायद उन्हें इसका पछतावा ताउम्र रहेगा।

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना पर FIR

रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंटट’ नाम के शो में अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ और समय रैना के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज की गई है। दोनों की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं, क्योंकि उनके विवादित कमेंट्स के कारण गुस्से की लहर फैल गई है और लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिससे दोनों को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।