टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबला खेला। इस मैच से पहले से ही क्रिकेट जगत में काफी हलचल थी। भारत ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
कोलंबो की धीमी पिच और पाकिस्तान के 6 स्पिन गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। किशन ने केवल 40 गेंदों में 77 रन की बेहतरीन पारी खेली, और इसी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इसके साथ ही ईशान किशन एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर के लिए अब तक संभव नहीं हुआ।
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन की बड़ी उपलब्धिटीम इंडिया में वापसी के बाद से ईशान किशन का बल्ला लगातार बोल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआत में भारत ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन किशन ने अपने शॉट्स और आक्रामक खेल से स्थिति को संभाला। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पारी को गति दी।
77 रनों की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसी के साथ ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा, ICC टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में वह चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी, और केएल राहुल को मिली थी, लेकिन सभी ने यह अवॉर्ड वनडे वर्ल्ड कप में जीता था।
ईशान किशन ने अपने नाम किया नया रिकॉर्डपाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में ईशान किशन ने भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए थे।
ईशान किशन की 77 रनों की पारी ने गंभीर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और भारत-पाकिस्तान के सभी टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह अब तक की चौथी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई।