बच्चो के दांत निकल रहे हो तो करे ये उपाय

दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो इनसान के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और सूरत दोनों संवारने में काफी मददगार होता है।

दही का प्रयोग हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको पता है दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। क्‍योंकि दूध में मिलने वाला फैट और चिकनाई शरीर को एक उम्र के बाद नुकसान पहुंचाता है। इस के मुकाबले दही से मिलने वाला फास्फोरस और विटामिन डी शरीर के लिए लाभकारी होता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि दही आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है।
Share this article