देवनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 7.9 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस आयुक्त जोस मोहन के दिशा निर्देश में गठित टीमों ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम अभियान में यह कार्रवाई की। एसीपी नीरज शर्मा एवं देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने शाम को नाकाबंदी एवं विशेष चैकिंग में पाल लिंक रोड राजीव गांधी कॉलोनी के पास में एक युवक को पकड़ा।
उसकी तलाशी में 7.9 ग्राम स्मैक 32 पाउच में बंधी हुई मिली। पुलिस ने बिलाड़ा तहसील के रावर हाल श्री अस्पताल के पीछे रहने वाला हीराराम पुत्र ओपाराम विश्रोई को गिरफ्तार किया। उससे स्मैक को लेकर अब पूछताछ की जा रही है। इसमें कोई तस्करों के बड़े रैकेट के होने का पता लगाया जा रहा है।