हनुमानगढ़ जिले के रावतसर तहसील के चाइयां गांव निवासी राेहिताश पुत्र रामकुमार को पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। आराेपी के खिलाफ पीड़िता ने मटीली राठान थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी पर युवती काे शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप हैं। आराेपी काे पुलिस ने साेमवार काे गिरफ्तार किया था। उसे मंगलवार काे अदालत में पेशकर जेल भिजवाया गया है। मामले की जांच सीओ एससी/एसटी ओमप्रकाश चाैधरी कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती और आराेपी की रायसिंहनगर के निकट भाेमपुरा गांव में रिश्तेदारियां हैं। इनके घर पास-पास ही हैं। पीड़िता अपने रिश्तेदाराें के यहां गई हुई थी और आराेपी अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वहां इनकी आपस में जान-पहचान हुई। इसके बाद यह जान-पहचान दाेस्ती में बदल गई। आराेपी युवक पीड़िता से मिलने मटीली राठान थाना क्षेत्र के उसके गांव गया और युवती काे शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आााराेपी पीड़िता काे जयपुर, सवाईमाधाेपुर, अजमेर, जाेधपुर आदि शहराें में लेकर घूमता रहा और इस दाैरान पीड़िता से बार-बार शारीरिक संबंध बनाकर उसका शाेषण करता रहा। करीब पांच माह तक पीड़िता का शारीरिक शाेषण करने के आराेप लगाए गए।