राजस्थान में बढ़ती गर्मी जरूर चिंता बढ़ा रही हैं लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई हैं जिसके तहत राजस्थान के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया हैं और अगले दो दिनों में तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही हैं, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर में कहीं-कहीं लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शेष स्थानों पर कोई चेतावनी नहीं है। चार अप्रैल तक मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, लू का प्रकोप बना रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।
अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। 4 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो छह अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। यद्यपि इसका असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में रहेगा, लेकिन हवा की रुख दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगा। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।