हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की हैं जिसके अनुसार जापान और सिंगापुर सबसे ताकतवर साबित हुए हैं जबकि यमन के बाद पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे निचले स्थान पर रहा। बात करें भारत की तो भारतीय पासपोर्ट 90वें पायदान पर रहा। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा विश्लेषण पर आधारित है। हालांकि, रिपोर्ट जारी करते समय कोविड-19 का ध्यान नहीं रखा गया है, दुनिया के सभी छोटे-बड़े देश महामारी रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाए हुए हैं। हेनले एंड पार्टनर्स की वैश्विक गतिशीलता रिपोर्ट बताती है कि दक्षिण में कई देशों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती देने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है, लेकिन उत्तर में ऐसा बहुत कम ही हुआ। हेनले पासपोर्ट सूची में जापान और सिंगापुर सबसे ऊपर है, जिनका वीजा-मुक्त स्कोर 192 है। इन दोनों देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
शक्तिशाली पासपोर्ट वाले शीर्ष देशजापान, सिंगापुर (वीजा-मुक्त स्कोर - 192)
जर्मनी, दक्षिण कोरिया (वीजा-मुक्त स्कोर - 190)
फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, स्पेन (वीजा-मुक्त स्कोर - 189)
ऑस्ट्रिया, डेनमार्क (वीजा-मुक्त स्कोर - 188)
ब्रिटेन, अमेरिका, चेक गणराज्य, ग्रीस, माल्टा, नॉर्वे (वीजा-मुक्त स्कोर - 185)
सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट वाले पांच देशअफगानिस्तान (वीजा मुक्त स्कोर - 26)
इराक (वीजा-मुक्त स्कोर - 28)
सीरिया (वीजा-मुक्त स्कोर - 29)
पाकिस्तान (वीजा मुक्त स्कोर - 31)
यमन (वीजा-मुक्त स्कोर - 33)