जोधपुर : महिला ने लगाए पति के सेठ पर दुष्कर्म के आरोप, फोटोग्राफ्स से ब्लेकमैल कर यौन शोषण

जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के सेठ (मालिक) पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। आरोप है पति के सेठ ने कुछ खिलाने पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर पिछले 3-4 महीने से यौन शोषण करता आ रहा है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकियां भी दे रहा था। पुलिस ने केेस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि 29 साल की एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पति एक वर्कशॉप में वेल्डिंग का काम करता है। वर्कशॉप मालिक का घर पर आना जाना था। जान पहचान बढ़ने पर एक दिन वह अपने साथ लेकर गया और उसे खाना पीने में कुछ मिला दिया। फिर उससे पहली बार दुष्कर्म किया। इस दौरान खींचे गए फोटोग्राफ्स और वीडियो से वह बराबर यौन शोषण करने लगा।आरोप है पति का सेठ उससे सितंबर 20 से लगातार यौन शोषण करता आ रहा है। इसके अलावा आरोपी ने उसकी गाड़ी के कागजात, सोने की ईयररिंग के अलावा उससे डेढ़ लाख रूपए भी ऐंठ लिए। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की गई है। महिला चार बच्चों की मां भी है।