नागौर : मार्बल खनन के दौरान हुआ जानलेवा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसने से मजदूर की मौत

नागौर में मार्बल खनन के दौरान जानलेवा हादसा हुआ जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मार्बल खान क्षेत्र की कुमारी रेंज की खान संख्या- 5 पर हुआ। यहां खनन के दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलटी खा गया। इसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम जितेंद्र बाबरी है, जो गंगवा का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ओवरलोड था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है।