सिरोही : विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पीहर वालों ने लगाए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

सिरोही के रेवदर थाना क्षेत्र के निंबज गांव में तब सनसनी मच गई जब एक विवाहिता ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 5 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। मामले में पीहर वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दोनों पक्षों में आटा-साटा को लेकर विवाद चल रहा था। कंचन की शादी 6 साल पहले निम्बज गांव में जोमाराम से हुई थी। जोमाराम की बहन की शादी पोसिंतरा गांव में कंचन के भाई के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों पक्षों में आटा-साटा को लेकर विवाद चल रहा था। एक-दूसरे के घर तक आना-जाना बंद था। मामले की जांच रेवदर उपखंड अधिकारी करेंगे।

डीएसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि निंबज गांव के मेघवाल वास निवासी कंचन (28) पत्नी जोमाराम ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर सो रहा था। अंदर से आवाज आने पर दरवाजा खटखटाया तो बंद मिला। घर के ऊपर चौक से देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी थी। घर के अंदर कूदकर फंदे से उतारा। तब तक मौत हो गई। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

कंचन के पति जोमाराम ने बताया का कहना कि कंचन 5 दिन पहले ही अपने पीहर पोसिंतरा से ससुराल निंबज आई थी। दोपहर को अपने केलुपोश मकान में मिट्टी-गोबर का लेप (निपाई) कर रही थी। काम के बाद दरवाजा बंद कर सो रही थी। दरवाजा बंद मिलने पर मकान के ऊपर जाकर देखा तो फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर डीएसपी नरेन्द्र सिंह देवड़ा, एएसआई मोहनदास, भजन लाल मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे। पीहर पक्ष के आने के बाद शव को रेवदर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।