महाराष्ट्र: महिला के साथ कैब में छेड़छाड़, दस माह की बच्ची को गाड़ी से फेंका बाहर, हुई मौत

महाराष्ट्र के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कैब में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं महिला की दस महीने की बच्ची को तेज रफ्तार कार से बाहर फेंक दिया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. उसके बाद मां को भी छेड़छाड़ के बाद बाहर फेंक दिया गया। मां को गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसारमहिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में कैब से लौट रही थीं तभी उनके साथ यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

महिला ने बुक करवाई थी शेयरिंग कैब

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक शेयरिंग कैब बुक करवाई थी जिसमें रास्ते में कैब ड्राइवर और कुछ सहयात्रियों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया।