राजस्थान: जयपुर में महिला का सड़ा- गला शव गंदे नाले में मिला, बकरी चराने वालों ने सबसे पहले देखा

जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ उम्र की महिला का सड़ा-गला शव गंदे नाले से मिला है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी। पुलिस जांच अधिकारी रामवतार सिंह ने बताया कि विवेक कॉलेज के पास गंदे नाले में एक महिला का सड़ा- गला शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव 3-4 दिन पुराना होने की वजह से गल गया है।

पुलिस ने बताया कि बकरी चराने वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले में शव को निकलवाया गया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50-55 वर्ष की प्रतीत हो रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।