लंबे समय से लाखों अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2019 के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी और भी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि हाईकोर्ट द्वारा परिणाम जिलेवार नहीं बल्कि राज्यवार जारी करने के आदेश दिए गए हैं। एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने परिणामों को तीन माह में जारी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया राेक दी है। अब हाईकाेर्ट के फैसले को मुख्यालय विधिक राय के लिए पहले राज्य सरकार के पास भेजेगा। वहां से अपील पर निर्णय हाेता है ताे मुख्यालय खंडपीठ में अपील करेगा।
परिणाम जारी करने पर सरकार में सहमति बनी तो भी राज्यवार परिणाम जारी करने पर सहमति बनी तो भी रिजल्ट में देरी तय है। क्योंकि अभी मेरिट जिलेवार बनी है। राज्यवार सूची जारी करने के लिए समय चाहिए। स्टेट वाइज मेरिट सूची तैयार करने में कई अभ्यर्थी एक ही सूची में दाे जगह आ सकते हैं। क्योंकि कई अभ्यर्थियाें ने एक से ज्यादा जिलाें में परीक्षा दी।