इंसान का रंग कोई मायने नहीं रखता हैं बस उसका दिल साफ़ होना चाहिए। लेकिन कई लोग रंग को तवज्जो देते हैं। इसका एक मामला सामने आया श्रीगंगानगर जिले से जहां एक पत्नी ने अपने पति से सिर्फ इसलिए नाता तोड़ लिया कि वह काला हैं। यह मामला श्रीविजयनगर के वार्ड 6 में रहने वाले सुमित से जुड़ा हैं जिसकी शादी 2019 में सुमरती से हुई थी। अब पति ने कोर्ट की शरण ले ली है। कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर राजस्थान पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है। इस मुकदमे में पति ने पत्नी पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस्तगासे के जरिये दर्ज मुकदमे में सुमित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी ने भाई के इलाज के बहाने सुमित से 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। किंतु अब पैसे लौटाने से इंकार कर रही है।
शादी के समय ससुराल पक्ष से सुमित के परिवार ने कोई दान-दहेज नहीं लिया था। शुरुआत के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। किंतु कुछ समय पत्नी काले रंग का ताना देना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुमित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कहती है कि ‘तुम काले हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती।’पिछले महीने की 11 तारीख को सुमरती ने अपने पिता कृष्णलाल और दो भाईयों को घर बुलाया। उसी रात पत्नी ने सुमित के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। तत्पश्चात पिता और भाई की मदद से पत्नी ने सुमित के हाथ-पैर बांधकर मारपीट करना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने सुमित की जान बचाई। पूरी घटना के बाद पत्नी घर से 25000 रुपये और जेवर लेकर चली गई।