जयपुर : सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निगम ने की बीवीजी पर सख्ती, 24 घंटे में कचरा नहीं उठा तो 100 रुपये जुर्माना

जयपुर निगम सफाई को लेकर अब बीवीजी पर सख्ती बरत रहा हैं जिसमें रविवार को प्रति शिकायत 50 रुपए का जुर्माने का प्रावधान किया था। इसके बाद निगम ने एक एप भी लॉन्च किया हैं जिसमें आपको गंदगी की फोटो डालनी होगी। 24 घंटे में बीवीजी ने कचरा उठा कर फोटो एप पर नहीं डाली तो हर दिन 100 रुपए जुर्माना निगम करेगा। नगर निगम की ओर से इस एप का ज्यादा-ज्यादा से प्रचार-प्रसार किया गया ताे लाेग जागरूक हाेंगे। समय पर कचरा उठने लग जाएगा। अगर कंपनी समय पर कचरा नहीं उठाई ताे पेनल्टी लगेगी, जिससे निगम काे राजस्व बचेगा।

निगम ने यह एप ‘वेस्टबिन माॅनिटर’ नाम से डवलप किया है। फिलहाल निगम स्तर पर ट्रायल किया जा रहा है। हालांकि आम नागरिक इस एप काे प्ले स्टाेर से डाउनलाेड कर गंदगी की शिकायत करने के लिए फाेटाे शेयर कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टाेर से वेस्टबिन माॅनिटर एप डाउनलाेड करें। वेस्ट इमेज ऑप्शन पर क्लिक करें और कचरे की फाेटाे डाल दें। 3 तरह के कचरे की फाेटाे भेज सकते हैं, स्टाेरेज पाइंट, डिपाे व लिटरबिन की। कचरा उठते ही मैसेज मिल जाएगा। वहीं कचरा उठा लिया गया ताे बीवीजी काे उस जगह की साफ फाेटाे भेजनी हाेगी। ग्रेटर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि इस एप के बारे में जाेन वाइज सीएसआई, एसआई काे प्रशिक्षित कर दिया गया है।

बीवीजी ने हड़ताल ताे खत्म कर दी और वार्डाें में हूपर चले फिर भी साेमवार काे सड़काें से 40 फीसदी ही कचरे के ढेर उठे। इसकी वजह है कि दाे दिन डाेर-टु-डाेर कचरा संग्रहण नहीं हाेने के कारण सड़काें पर जगह जगह कचरे के ढेर लग गए। ऐसे में सभी जगह से कचरा नहीं उठ पाया। कंपनी का कहना है कि जल्द ही शहर से कचरा उठाया जाएगा।