अलवर : फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ने लगा कोहरा, 29 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान

पिछले करीब दस दिनों से सर्दी का असर बहुत कम हो गया था। खासकर दिन के समय तेज धूप रहने से सर्दी बिल्कुल फीकी पड़ चुकी थी। लेकिन बसंत पंचमी के दिन जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया है। सुबह नौ बजे के बाद भी कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के साथ ओस भी खूब पड़ी। जिसका असर खेतों में देखने को मिला। हालांकि इस तरह के मौसम से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। खासकर गेहूं की फसल को फायदा भी है।

अलवर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। कई जगहों पर सुबह 6 बजे के बाद में कोहरा बढ़ना शुरू हुआ। कोहरे के कारण सर्दी का असर भी कुछ बढ़ा है। जिले के कई हिस्सों में सुबह नौ बजे तक भी सूरज नहीं दिखा। जिसके कारण सर्दी अधिक महसूस की गई। कई जगहों पर हल्के बादल भी नजर आए। पिछले करीब दस दिनों से सर्दी का असर बहुत कम हो गया था। खासकर दिन के समय तेज धूप रहने से सर्दी बिल्कुल फीकी पड़ चुकी थी। वैसे जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मतलब सुबह-शाम सर्दी का असर है लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से पार जा चुका है।