वंदे भारत एक्सप्रेस की गाय से हुई टक्कर, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

सेमी हाई स्पीड ट्रेन ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार हीर हादसे का शिकार हो गई है। ये हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन के पास गाय से टकरा गई। गाय के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके पहले डिब्बे के उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की है।

घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से 8:43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है। बता दे, इस महीने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन से जुड़ी यह तीसरी ऐसी घटना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाइस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत के मुंबई से अहमदाबाद वाले रूट पर 30 सितंबर को हरी झंडी दिखायी गई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के करीब 26 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई से अहमदाबाद जा रही ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं के झुंड से टकरा गई थी। इस घटना में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। चार भैंसों की मौत भी हुई थी। वहीं, 7 अक्टूबर को वडोदरा मंडल के आणंद के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस से एक गाय टकरा गई थी।